फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man died after being struck by a hanging wire.

Kanpur News: झूलते तार की चपेट में आने से मौत युवक की मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by a hanging wire.
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के जुनैदपुर में बृहस्पतिवार को खेत पर गए एक युवक पास से निकली बिजली लाइन में दौड़ते करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

जुनैदपुर निवासी कुंवर लाल का बेटा अंकित (21) बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। दोपहर दो बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। वह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन गंभीर हालत में अंकित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर बाबा टेकचंद्र, चाचा ध्रुवलाल, बड़े भाई मदन, मां ऊषा देवी, बहन पूजा, मोनिका बिलखते हुए अस्पताल जा पहुंचे। चाचा ने बताया कि भतीजा सुबह खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक न पहुंचने पर उसे बुलाने के लिए भतीजी व अन्य परिजन गए। इस दौरान भतीजा खेत पर अचेत पड़ा मिला। बताया कि खेत से ही जूनियर विद्यालय को लाइन गई है। बिजली की लाइन काफी नीचे है और तार भी जर्जर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भतीजे के झूलते तार की चपेट में आने से हादसा होने की बात कही। बताया कि हादसे का बाद ग्रामीणों ने उपकेंद्र सूचना देकर लाइन बंद कराई गई। अस्पताल में परिवार के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग शुरू कर दी। इधर घटना की जानकारी पर तहसीलदार भोगनीपुर अभिनव चतुर्वेदी, लेखपाल, कानून-गो भी अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली। साथ ही मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष भोगनीपुर सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
.......................
जर्जर तार बदलने व लाइन हटाने की कर चुके मांग
घटना की जानकारी पर परिवार के लोगों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान मावर राकेश कुमार ने बताया कि जर्जर व झूलते तार से पहले भी एक हादसा हो चुका है। गांवों में बंच केबल डाली जा चुकी है, लेकिन खेत से निकली जर्जर लाइन नहीं बदली गई। कई बार इस समस्या को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

.........................
वर्जन...........
जुनैदपुर अंडरपास से लाइन निकली है। हादसे कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने करंट की चपेट में आने से युवक की मौत की जानकारी दी है। - रोशन पटेल, जेई ग्रोथ सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed