फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man committed suicide after a dispute with his family

Kanpur News: परिजनों से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a dispute with his family
प्रमोद कुमार की फाइल फोटो।  - फोटो : प्रमोद कुमार की फाइल फोटो।
उदी। ग्राम मठीकापुरा में रविवार शाम परिजनों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार (28) निवासी ग्राम मठीकापुरा ने रविवार शाम करीब साढे पांच बजे कमरे के अंदर दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जैसे ही प्रमोद कुमार को फंदे पर लटकते देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया प्रमोद साझे में टेंट हाउस का काम था। वह रोजाना शराब पीकर आता था। घर में मां- पत्नी व बच्चों के साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था। रविवार को भी प्रमोद शराब के नशे में आया और मां व पत्नी के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने गुस्से में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रमोद अपने पीछे पत्नी और पांच वर्ष बेटी खुशी को छोड़ गया है। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि जांच में परिजनों से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरनगर। रितौर गांव में रविवार दोपहर युवक का शव घर में फंदा से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौते पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में परिजन कुछ बता नहीं सके। रितौर गांव निवासी अमन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इसमें बताया कि उनके ताऊ रविन्द्र सिंह उर्फ पप्पू (32) का शव उनके घर के एक कमरे की छत से फंदा पर लटका मिला है। प्रभारी निरीक्षक बिठौली राजेंद्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed