फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman was robbed at knife point near the Speaker's office

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के पास चाकू दिखा कर महिला को लूटा

Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A woman was robbed at knife point near the Speaker's office
कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय के पास शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने चाकू से धमकाकर महिला से जेवर, नकदी और माेबाइल लूट लिया। वारदात के बाद सहमी महिला किसी तरह थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से 50 मीटर दूर पुलिस बूथ भी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

लालबंगला के काजीखेड़ा निवासी अमित कुमार प्राइवेट कर्मी हैं। उनकी पत्नी सिंपी शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह 10:30 बजे वह घर से पैदल बच्चे के स्कूल फीस जमा करने जा रही थीं। बाजार में बने पुलिस बूथ के पास एक युवक आया और पैथाेलॉजी का पता पूछने लगा। आगे बढ़ते ही दूसरा युवक आया और हाथ जोड़कर पता बताने का अनुरोध करने लगा। इसके बाद युवक ने पीठ पर चाकू लगाया और मुंह बंद कर 50 कदम दूरी पर सुभाष रोड पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय से पास ले गया। वहां पेट में चाकू लगाकर मंगलसूत्र, टॉप्स, मोबाइल और 1,500 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद लालबंगला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लालबंगला में बृजेश की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस बूथ बनवाया था। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिसकर्मी झांकने तक नहीं आते हैं। बाजार की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। यहां पर इक्का दुक्का कभी होमगार्ड बैठते हैं जो मोबाइल ही चलाने में व्यस्त रहते हैं।



लालबंगला की रहने वाली एक महिला से लूट की घटना हुई है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। दो टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। - अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी चकेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed