{"_id":"6800117e742fa7bc5d08f641","slug":"a-two-year-old-child-following-his-baba-was-swept-away-in-the-canal-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122238-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाबा के पीछे जा रहा दो साल का मासूम नहर में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाबा के पीछे जा रहा दो साल का मासूम नहर में बहा
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दादानगर फैक्टरी एरिया में बुधवार रात बाबा के पीछे-पीछे घर से निकला दो साल का मासूम खारजा नहर में बह गया। मासूम के बहने की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से देर रात तक उसे खोजती रही।
प्राइवेटकर्मी नीलकमल पत्नी रेनू और दो बेटे आदर्श और साहिल (2) के साथ दादानगर फैक्टरी एरिया में रहते हैं ।छोटा भाई संतोष उसकी पत्नी, पिता सुरेश कठेरिया भी उनके साथ रहते हैं। नीलकमल के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:30 बजे उनका दो साल का मासूम साहिल बाबा सुरेश के पीछे-पीछे घर आ रहा था। मुरारी गैस प्लांट के पास खारजा नहर पार करने के दौरान साहिल तेज बहाव में बह गया।
कुछ देर बाद बाबा सुरेश ने पलटकर देखा तो वह दिखाई नहीं दिया। आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों के साथ उसे नहर में ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे को तलाशना शुरू किया। साथ ही नहर में जाल भी लगवाया। गोविंदनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज है। मासूम की तलाश जारी है। आशंका है कि बहाव के चलते आगे बह गया होगा इसलिए गुजैनी में भी तलाश कराई जा रही है।