Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A team of five female BJP workers will manage the polling booth.

Kanpur News: भाजपा की पांच महिला कार्यकर्ताओं की टोली संभालेगी बूथ

Tue, 03 Nov 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A team of five female BJP workers will manage the polling booth.
कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक हुई। इसमें 17 जिलों की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर बूथ पर पांच महिला कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी जो कि पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2010 से अब तक महिला मोर्चा की वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी शामिल हुईं। संदेश दिया गया कि आगामी चुनाव में भाजपा का महिला मोर्चा केवल प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर बूथ पर चुनावी मोर्चे की कमान संभालेगा। बूथ स्तर पर पांच महिला कार्यकर्ताओं की टोली गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी मेघा कुलकर्णी ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत महिला कार्यकर्ता हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जब संकल्प लेकर मैदान में उतरती है तो परिणाम भी ऐतिहासिक होते हैं। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान के साथ नेतृत्व और निर्णय लेने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री किरण निषाद, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी नीतू सिंह, जिला प्रभारी दक्षिण रत्ना पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed