{"_id":"6abad03dc45b0c4c3809500c","slug":"a-team-has-been-selected-for-the-football-tournament-to-be-held-in-jaunpur-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157590-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जौनपुर में होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जौनपुर में होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी गई
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का चयन सोमवार को जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर लिया गया। ट्रायल में कानपुर नगर और कानपुर देहात की 35 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 13 बालिकाओं का चयन किया गया। यह ट्रायल कानपुर मंडल चयन समिति डीबी थापा, अमित नारंग, ग्रीनपार्क फुटबॉल कोच अमित वर्मा की देखरेख में हुआ।
चयनित खिलाड़ियों में कानपुर नगर से आराध्या दीक्षित, परी तिवारी, अर्पिता सिंह, सुचिता, अनन्या निगम, समृद्धि, नव्या दुबे, इशिता पाल, यशी राठौर, सान्वी शर्मा, राजास्वी शर्मा, कानपुर देहात से साक्षी और लक्ष्मी को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर मधु शर्मा को चुना गया है।