फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A sub-committee has been constituted for the disposal of the drainage problem in Rania

रनियां में जल निकासी की समस्या के निस्तारण के लिए उप समिति गठित

Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
A sub-committee has been constituted for the disposal of the drainage problem in Rania
कानपुर देहात के कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक करते डीएम व एसपी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार मेें गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें जनपद के उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज समस्या के निराकरण के लिए सब कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने डीएम को बताया कि आईआईए के चेयरमैन की ओर से रनियां में ड्रेनेज की समस्या बताई गई है। जिस पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ड्रेनेज की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपीसीडा, एनएचआई, लोक निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण, उपायुक्त उद्योग, सिंचाई, नहर विभाग व चेयरमैन आईआईए की एक सब कमेटी गठित की गई है। जिसमें ड्रेनेज निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता यूपीसीडा को चेयरमैन आईआईए से डाटा प्राप्त कर कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने चिराना-मंटोरा रोड के दोनों ओर नाली निर्माण कराए जाने की मांग की। यूपीसीडी की ओर से बताया कि नाली निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।

डीएम ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि जीपीएल रायपुर धागा फैक्टरी में हुए अग्निकांड के संबंध में मालिकों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed