{"_id":"68f53c9c74eed94ee303eaea","slug":"a-soldier-swallowed-a-poisonous-substance-after-being-denied-relief-kanpur-news-c-220-1-akb1007-133110-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिलीव न किए जाने पर सिपाही ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिलीव न किए जाने पर सिपाही ने निगला जहरीला पदार्थ
Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। स्थानांरण के बाद थानाध्यक्ष की ओर से रिलीव न किए जाने पर रविवार को एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
बरौर थाना में तैनात महिला सिपाही अंशु शर्मा का दो दिन पहले एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बरौर थाना से शिवली थाना स्थानांतरण किया था। रविवार दोपहर को वह थानाध्यक्ष अमिता वर्मा के पास रिलीविंग करवाने के लिए पहुंची थी। थानाध्यक्ष से बातचीत के कुछ देर बाद महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर साथी सिपाहियों ने उसको अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर मामला एसपी के पास पहुंचने पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला सिपाही का इलाज चल रहा है। मामले की जांच सीओ डेरापुर सीओ डेरापुर राजीव सिरोही को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।