फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A small village girl won gold, silver and bronze

एक छोटे से गांव की लड़की ने जीता सोना, चांदी और कांसा

Wed, 11 Oct 2017 10:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
A small village girl won gold, silver and bronze
प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने गयी टीम
एक छोटे से गांव से निकलकर एक छात्रा ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पजक,रजत पदक और कांसा जीतकर अपना ही नहीं अपने जिले और माता-पिता का भी नाम रोशन कर दिया। 
विज्ञापन


 इलाहाबाद में खेली जा रही माध्यमिक स्कूलों की एक्लेटिक्स प्रतियोगिता में फरुखाबाद जिले के महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद की छात्रा शालू सिंह तीन मेटर बटोर लाई। इस छात्रा ने ऊंची कूद में स्वर्ण, लंबी कूद में रजत और बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता इलाहाबाद में खेली जा रही है। इसमें कानपुर मंडल की टीम में फर्रुखाबाद के भी 27 खिलाड़ी गए हैं। इन खिलाड़ियों में महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद की शालू सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग में शालू सिंह ने तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। टीम के साथ गईं जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुसूइया दीक्षित ने फोन पर बताया कि मंगलवार को खेली गई ऊंची कूद स्पर्धा में शालू सिंह ने 1.52 मीटर जंप लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद हुई 110 मीटर बाधा दौड़ में उसने कांस्य पदक झटक लिया। बुधवार को लंबी कूद स्पर्धा में शालू सिंह ने 4.52 मीटर लंबी जंप लगाकर रजत पदक झटक लिया।

महावीर इंटर कॉलेज के पीटीआई सुब्रत शाक्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुधार सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती थी। उसने 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद व लंबी कूद में सोना अपनी झोली में डाला था। जिले के पुलिस लाइन मैदान पर खेली गई मंडलीय प्रतियोगिता में शालू ने बाधा दौड़ में स्वर्ण और ऊंची कूद में दूसरा स्थान हासिल किया था। सुधा ने फोन पर बातचीत में अपने सफलता का श्रेय अपने पिता किसान जयवीर सिंह माता नीलिमा सिंह दिया।


सुधा ने कहा कि पदक जीतने से ज्यादा उसे इस बात की खुशी है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के झंडे के नीचे उसे खेलने का मौका मिलेगा। उसने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतने के लिए पूरी जान लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed