फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A sad story was posted on social media then  young man committed suicide body found lying nearrailway track

Farrukhabad: सोशल मीडिया पर लगाई सैड स्टोरी, फिर युवक ने दे दी जान, रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला शव, जांच शुरू

Wed, 09 Apr 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सैड स्टोरी लगाकर युवक ने जान दे दी। उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
A sad story was posted on social media then  young man committed suicide body found lying nearrailway track
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सोशल मीडिया आईडी पर सैड स्टोरी लगाकर युवक ने जान दे दी। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त की गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बुढ़नामऊ निवासी गोविंद जाटव (19) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन

युवक करीब 26 दिन पूर्व गांव से दिल्ली गया था। मंगलवार को युवक का शव जिला जेल रेलवे ट्रैक के पास पर पड़ा मिला। गेटमैन ने जीआरपीएफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर फतेहगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव की तलाशी ली गई। युव की पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला था, जिससे शव की पहचान गांव बुढ़नामऊ निवासी गोविंद जाटव पुत्र स्व. रामबाबू की गई।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग मे जान देने की आशंका
घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक सात भाई थे। बेटे की मौत पर मां वीरवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले युवक ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर अपनी फोटो लगाकर सैड स्टोरी लगाई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed