{"_id":"67aa53027008a1d48b055167","slug":"a-robbery-was-planned-to-repay-a-friends-loan-one-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-122692-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोस्त का कर्ज अदा कराने के लिए बनाई थी लूट की योजना, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोस्त का कर्ज अदा कराने के लिए बनाई थी लूट की योजना, एक गिरफ्तार
Tue, 11 Feb 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी हर्षित।
- फोटो : स्रोत : पुलिस
रूरा। साहब मुझसे गलती हो गई। दोस्त का कर्जा पटाने के लिए अपराध में उसका साथ दे दिया। यह बात रविवार रात को रूरा थाना की हवालात में बंद हर्षित बार-बार पुलिस कर्मियों से कहता रहा। पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को किराना व्यापारी व उसके मुनीम की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर लूट का प्रयास किए जाने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस घटना के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
रूरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार रात को सरायां रेलवे अंडरपास से बनवारीपुरवा गैजूमऊ निवासी हर्षित यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में हर्षित ने बताया कि रूरा के शिवाजी नगर स्थित स्टेट बैंक के सामने रहने वाला हरिओम सविता उर्फ दीपक उसका मित्र है। शौक के चलते दोस्त के ऊपर कई लोगों का कर्जा चढ़ गया था। वर्तमान में कुछ काम न करने व कर्जदारों द्वारा रुपये वापस मांगने से वह परेशान रहता था। 6 फरवरी को दोस्त ने उसके साथ सुभाष नगर के किराना व्यापारी अंकुर गुप्ता को लूटने की योजना बनाई।
योजना के हिसाब से गुरुवार को वह कस्बा के मोबाइल एक्सचेंज के पास खड़े होकर व्यापारी का इंतजार कर रहा था। शाम चार बजे व्यापारी के आने पर उसने सीएचसी मोड़ पर खड़े दोस्त को व्यापारी के आने का इशारा किया। व्यापारी के सीएचसी मोड़ पर पहुंचने पर दोस्त ने स्कूटी चला रहे मुनीम मोनू गुप्ता व व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे उनकी स्कूटी गिर गई। बैग छीनने के दौरान व्यापारी शोर मचाने लगा। लोगों के आने पर दोस्त रेलवे क्रॉसिंग की ओर भाग गया। जबकि वह रूरा मैदान की तरफ से भाग गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि घटना वाले दिन उसको तमंचा व कारतूस भी दोस्त ने ही दिए थे। पकड़े जाने के बाद से वह बार-बार गलत व्यक्ति की संगत के चलते अपराध में साथ दे देने की बात कहकर माफी की गुहार लगाता रहा। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। शेष आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
.....................
बच्चों के फोन व दोस्तों के बारे में करें निगरानी
व्यापारी के साथ लूट के प्रयास में शामिल हर्षित का परिवार गांव के संभ्रांत लोगों में शामिल है। हर्षित का इससे पहले कोई भी आपराधिक इतिहास भी नहीं रहा है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए। सप्ताह में कम से कम एक बार उसके मोबाइल की जांच करें। यदि वह गलत संगति में हैं तो उन्हें सही और गलत का अंतर समझाएं। क्योंकि गलत संगति आपके बच्चे का भविष्य बर्बाद कर देगी।