फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A puppy fell into a well police rescued it in 12 hours hugged its mother as soon as it came out

Kanpur: कुएं में गिरा कुत्ते का बच्चा, पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू, निकलते ही मां से लिपटा…भावुक थे पल

Fri, 10 Jan 2025 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

Kanpur News: पतारा कस्बे में सकरे कुएं में एक कुत्ते को बच्चा गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। 12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
A puppy fell into a well police rescued it in 12 hours hugged its mother as soon as it came out
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के खुले पड़े सकरे कुएं में एक कुत्ते का पिल्ला गिर गया। कुएं से उस की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने लगभग 12 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पिल्ले को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। पिल्ला बाहर निकलते ही अपनी मां से जा चिपका।

विज्ञापन

यह देख पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। पतारा चौकी परिसर में स्थित खुले कुएं के अंदर गुरुवार रात एक कुत्ते का बच्चा गिर गया। चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को कुएं से  पिल्ले के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज कुएं से आती देखी वह पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने टॉर्च लगाकर देखा, तो पिल्ला कुएं के अंदर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।

विज्ञापन

कुआं सकरा होने के चलते हुई दिक्कत
जानकारी मिलते फायर ब्रिगेड की टीम पतारा चौकी पहुंची। पतारा चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कई बार कुएं से पिल्ले को बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कुआं सकरा होने के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक बाल्टी में रस्सी बंधकर उसमें कुछ खाने की चीज रखकर कुएं के अंदर डाला, लेकिन पिल्ला डर की वजह से इधर उधर घूमता रहा।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
कई बार तो वह बाल्टी के पास तक आया और फिर लौट गया। काफी देर बाद पिल्ला बाल्टी के अंदर आया। जैसे ही पिल्ला के अंदर आया वैसे पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे उसे ऊपर खींच लिया। पिल्ला कुएं से बाहर निकलते ही अपनी मां के पास पहुंचा। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। पतारा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिल्ले को कुएं से बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed