फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A phone call from Accident changed to weeds

घर में बजने वाली थी शादी की शहनाई फिर एक फोन कॉल से मातम छा गया

Tue, 12 Feb 2019 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
A phone call from Accident changed to weeds
डेमो
घर में शादी का माहाैल था। शहनाई बजने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरो पर थी पर तभी एक फोन कॉल ने सब कुछ बदल दिया। जहां ढोल नगाड़े बजने थे वहां चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। एक पल में सब कुछ बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


जीटी रोड पर जच्चा बच्चा अस्पताल के सामने मंगलवार सुबह सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले महेंद्र कुशवाहा (51) की मौत हो गई। छह अन्य सवारियां घायल हैं। फोन से जब महेंद्र कुशवाहा के एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिली तो घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 

ट्रेन से उतरने के बाद वह ऑटो से रावतपुर निवासी बहनोई त्रिभुवन कुशवाहा के घर जा रहे थे

गाजीपुर के मदारपुर गांव निवासी महेंद्र किसान थे। उनकी इकलौती बेटी सरिता की सात मार्च को शादी है, जिसका निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए महेंद्र शहर आए थे। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह ऑटो से रावतपुर निवासी बहनोई त्रिभुवन कुशवाहा के घर जा रहे थे।

जच्चा-बच्चा अस्पताल के सामने अचानक चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। जोरदार टक्कर से आगेे बैठे महेंद्र को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed