{"_id":"647aeff9bfc4fb33630bf9e5","slug":"a-nine-year-old-girl-was-molested-in-chitrakoot-went-to-the-shop-to-buy-samosas-youths-pelted-stones-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नौ वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, समोसा लेने गई थी दुकान, युवकों ने किया पथराव, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नौ वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, समोसा लेने गई थी दुकान, युवकों ने किया पथराव, जानें पूरा मामला
Sat, 03 Jun 2023 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:18 PM IST
सार
Chitrakoot Crime: मऊ थाना क्षेत्र में समोसा लेने गई किशोरी के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत की, तो युवकों ने हंगामा कर दिया। पीड़ित परिवार के घर पर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी की घटना सामने आई है। मामले की शिकायत पर आरोपी युवकों ने पीड़ित परिवार पर कहर बरपाया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में एक किशोरी पास की दुकान से समोसा लेने गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उससे छेड़खानी की। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस परिजनों ने युवकों के घर जाकर शिकायत की। इस पर युवकों ने पीड़ित परिवार के घर पर जमकर तोड़फोड और पथराव किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन