फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A new wheat storage center with a capacity of 1.25 metric tonnes will start operating in Chandari in September

Kanpur News: चंदारी में सितंबर में शुरू होगा 1.25 मैट्रिक टन क्षमता का नया गेहूं भंडारण केंद्र

Mon, 05 May 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A new wheat storage center with a capacity of 1.25 metric tonnes will start operating in Chandari in September
कानपुर। महानगर के चंदारी में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो परिसर में अडाणी ग्रुप की ओर से गेहूं भंडारण केंद्र साइलो का शुभारंभ इस वर्ष सितंबर से शुरू हो जाएगा। यहां पर 1.25 लाख मैट्रिक टन गेहूं का एक साथ भंडारण किया जा सकेगा। रविवार को एफसीआई के अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक आशुतोष अग्निहोत्री यहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बताया कि इस भंडारण केंद्र में रेलवे से विशेष कंटेनर के जरिए आधुनिक तकनीक से गेहूं का भंडारण किया जाएगा। अध्यक्ष ने इसके साथ खाद्य निगम के 1.09 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाले डिपो का भी निरीक्षण किया। जो देश में सबसे बड़ा भंडारण केंद्र है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में रबी खरीद वर्ष 2025-26 के तहत की जा रही गेंहू खरीद कार्य का जायजा लिया। निर्देश दिया कि मौके पर ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ दिया जाए। महानगर निवासी आशुतोष असम कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। एफसीआई के सीएमडी बनने के बाद पहली बार यहां निरीक्षण पर आए। इस मौके पर उनके साथ निगम यूपी महाप्रबंधक प्रशांत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed