फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A new 5 MV transformer will be installed in New Rania, providing uninterrupted power to 300 factories.

Kanpur News: न्यू रनियां में लगेगा नया पांच एमवी ट्रांसफार्मर, 300 फैक्टरियों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A new 5 MV transformer will be installed in New Rania, providing uninterrupted power to 300 factories.
कानपुर देहात। न्यू रनियां उपकेंद्र में अतिरिक्त पांच एमवी ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी मिली है। नवंबर में काम पूरा होने की उम्मीद है। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक कनेक्शन न्यू रनियां उपकेंद्र पर शिफ्ट किए जाएंगे। इससे फैक्टरियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

रनियां उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र में है। उपकेंद्र की कुल क्षमता 28 एमवी है। करीब 300 से अधिक फैक्टरियों व अन्य कनेक्शनों का भार इस उपकेंद्र पर है। ओवरलोड होने पर फॉल्ट होते हैं। बार-बार ट्रिपिंग से फैक्टरियों में कच्चा माल खराब होता है और उत्पादन प्रभावित होने से नुकसान होता है। औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लोधीपुर में नया उपकेंद्र बनाने का काम शुरू कराया गया था लेकिन जमीन पर विवाद हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। ऐसे में लोधीपुर उपकेंद्र निर्माण अधर में अटका है।
विज्ञापन

इस पर फैसला जल्द होने की उम्मीद कम है। इसको लेकर अब अन्य वैकल्पिक तरीके से रनियां उपकेंद्र का भार कम करने और फैक्टरियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी है। इसी क्रम में अब न्यू रनियां उपकेंद्र में अतिरिक्त पांच एमवी पावर ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव किया गया। अब इसकी मंजूरी मिल गई है। सेकेंडरी वर्क्स पावर ट्रांसफार्मर लगाएगा। इस पर करीब 60 लाख से अधिक खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रनियां उपकेंद्र का भार न्यू रनियां उपकेंद्र पर शिफ्ट होने से ओवरलोड की समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल न्यू रनियां उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवी है। मौजूदा समय में नारीखेत, किशरवल, परसौली, करचल, करबक, बखरा, जोगीपुर, बिलई समेत 19 गांव जुड़े हैं। यहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवी हो जाएगी। सेकेंडरी वर्क्स के अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि न्यू रनियां उपकेंद्र में नया पांच एमवी ट्रांसफार्मर लगाने का काम जल्द किया जाएगा।
.................
बयान.....
न्यू रनियां उपकेंद्र में अतिरिक्त पांच एमवी ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है। रनियां उपकेंद्र से जुड़े करीब 1500 कनेक्शन का लोड न्यू रनियां उपकेंद्र पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे रनियां उपकेंद्र का भार कम होगा। इसका फायदा औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के तौर पर मिलेगा। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। - मनीष कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता विद्युत

.................
रनियां उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि भी हो सकती मंजूर
औद्योगिक क्षेत्र के रनियां उपकेंद्र की क्षमता मौजूदा समय में 28 एमवी है। अब इसे बढ़ाकर 30 एमवी करने का प्रस्ताव है। हालांकि अभी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि रनियां उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि भी मंजूर हो जाएगी। इस पर यहां आठ एमवी पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवी पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। क्षमता वृद्धि होने से अचानक बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोड की स्थिति नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed