फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A multi-sports facility center will be built in Akbarpur at a cost of 1.5 crore rupees, preparations underway

Kanpur News: अकबरपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा मल्टी स्पोटर्स फैसिलिटी केंद्र, तैयारी

Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A multi-sports facility center will be built in Akbarpur at a cost of 1.5 crore rupees, preparations underway
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में निकाय प्रशासन डेढ़ करोड़ से मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी (बहु खेल सुविधा) केंद्र बनाएगा। जिला स्तरीय कमेटी ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। एक छत के नीचे कई तरह की इनडोर खेल गतिविधियां संचालित होगी तो इसका फायदा बच्चों, युवाओं व खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में जिला स्पोटर्स स्टेडियम माती में है। यह अकबरपुर नगर से करीब चार किलोमीटर दूर है। वहीं नगर के युवाओं को करीब ही इनडोर गेम की सुविधा मिल सके इसके लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई। गांधीनगर में रिक्त जमीन पर मल्टी स्पोटर्स फैसिलिटी केंद्र बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया था। इसके बाद वैश्विक नगरोदय योजना से केंद्र निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों इस प्रस्ताव को जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा गया। वहां कमेटी ने निकाय के प्रस्ताव को संस्तुति कर शासन को भेजा है। मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी केंद्र के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। चयनित भूमि नगर मध्य नगर में है। इसका फायदा मिलेगा। एक ही जगह पर कई खेल खेलने का मौका मिलने से बार-बार अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा इससे समय बचेगा। बेहद कम शुल्क पर यहां पंजीयन की सुविधा मिलेगी। बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बयान......

मल्टी स्पोटर्स फैसिलिटी (बहु खेल सुविधा) केंद्र बनाने से बच्चों, युवाओं व खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। यहां सही प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी आगे दम दिखा सकेंगे। यह खेल गतिविधि बढ़ाने में काफी मददगार होगा। शासन से मंजूरी के बाद काम शुरू कराया जाएगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।

................
जानें क्या है मल्टी स्पोर्ट्स फैसिलिटी
यह एक ऐसा आधुनिक परिसर है जहां एक ही छत के नीचे बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, कुश्ती और मुक्केबाजी आदि खेल गतिविधि के साथ आधुनिक जिम जैसी की सुविधाएं एक साथ मिलती हैं। यहां ड्रेसिंग रूम, प्राथमिक उपचार और कैफेटेरिया की भी सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed