फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A miscreant threatened a medical student in Kanpur

UP: 'तुम मुझसे मिलने न आई तो एसिड डालकर जला दूंगा', छात्रा को शोहदा ने दी धमकी; नंबर ब्लॉक करने पर किया ये काम

Thu, 08 May 2025 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 May 2025 01:41 PM IST
सार

कानपुर में मेडिकल की छात्रा को एक शोहदा धमकी दे रहा है। आरोपी का कहना है कि मुझसे मिलने नहीं आई तो एसिड डालकर जला दूंगा। नंबर ब्लॉक करने पर बहन को कॉल कर दिया। छात्रा ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
A miscreant threatened a medical student in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

अगर तुम मुझसे मिलने नहीं आई तो एसिड डालकर जला दूंगा। तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। एक सिरफिरा मेडिकल की छात्रा को फोन कर इस तरह धमकी दे रहा है। छात्रा ने अपना नंबर बंद कर दिया तो युवक उसकी बहन के मोबाइल पर कॉल कर धमकाने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर निवासी छात्रा एक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि उसके नंबर पर करीब एक महीने से किसी अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है। 
विज्ञापन


युवक अश्लीलता कर रहा है। मिलने के लिए बुला रहा है और न मिलने पर तेजाब डालने व दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। यही नहीं, फोटो एडिट कर स्टेटस पर लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि जब उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया तो कहीं से बहन का नंबर पता कर लिया और बहन के मोबाइल पर कॉल करने लगा। उसने बताया कि इस वजह से वह मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दादी को न्याय दिलाने के लिए पौत्र ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
कानपुर के महाराजपुर में एक बेटा-बहू और बहू के भाइयों ने धोखे से संपत्ति अपने नाम कराकर बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर दादी को न्याय दिलाने के लिए पौत्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब पौत्र की अर्जी पर एसीजेएम चतुर्थ की अदालत ने महाराजपुर थाना प्रभारी को बेटा-बहू और बहू के भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

 

महाराजपुर के ग्राम खरौटी निवासी किरन देवी के दो बेटे लक्ष्मी नारायण और अमित कुमार कुशवाहा हैं। किरन छोटे बेटे अमित के साथ चकेरी थानांतर्गत कोयलानगर में रहती थीं। आरोप है कि अमित कुमार कुशवाहा, उनकी पत्नी अनुपम व उसके भाई सर्वेश व गोलू षड्यंत्र के तहत किरन देवी को पेंशन बनवाने का झांसा देकर उन्हें रजिस्ट्रार ऑफिस ले गए और दान पत्र के माध्यम से दिसंबर 2023 में सारी जमीन अपने नाम करवा ली।

 

इसके बाद 90 वर्षीय वृद्ध मां को प्रताड़ित करते रहे। उन्हें खाना-पीना देना बंद कर दिया। मारते-पीटते थे और वर्ष 2024 में उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद किरन देवी अपने बड़े बेटे लक्ष्मी नारायण के पास रहने लगी। अमित ने वहां जाकर भी किरन से मारपीट की। बचाने की कोशिश करने पर भतीजी को भी मारा पीटा। 

 

किरन ने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब किरन के पौत्र बृजेश कुमार ने अधिवक्ता कैलाश नाथ सैनी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पुलिस रिपोर्ट में भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया था लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी जिस पर कोर्ट ने सात दिन में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed