{"_id":"66c94ed116b407cad30f1402","slug":"a-minor-girl-who-had-come-to-her-maternal-grandmothers-house-was-misdeed-police-caught-the-accused-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ननिहाल आई नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पीड़िता का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ननिहाल आई नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पीड़िता का कराया मेडिकल
Sat, 24 Aug 2024 08:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:41 AM IST
सार
Chitrakoot News: भरतकूप थाना क्षेत्र में ननिहाल आई नाबालिग छात्रा से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में रक्षाबंधन पर पिता के साथ ननिहाल आई नाबालिग छात्रा से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। रात भर किशोरी के घर न आने पर चिंतित परिजनों ने तलाश की, तो सुबह सूनसान स्थान पर मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
बांदा जिले के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा रक्षाबंधन पर पिता के साथ ननिहाल आई थी। बताया कि गुरुवार की शाम को वह गांव की दुकान से कुछ सामग्री लेकर घर की ओर जा रही थी। इसी बीच सूनसान स्थान पर गांव के मोनू वर्मा पकड़ लिया। जबरन अपने बाड़े में खींच लिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के बाद बेसुध किशोरी रात भर वहीं पड़ी रही। सुबह करीब चार बजे उसकी तलाश कर रहे परिजन वहां पहुंचे और पुलिस सूचना दी। जानकारी मिलते ही भरतकूप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी मोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन