फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A mason riding a bike died after being hit by a vehicle.

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A mason riding a bike died after being hit by a vehicle.
सरवनखेड़ा। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निम्धा निवासी अनीश गौतम (22) राजमिस्त्री थे। शुक्रवार शाम को वह बाइक से गजनेर कस्बा स्थित एक गेस्टहाउस में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात 10:30 बजे के करीब वह किसी काम से लकड़मंडी तिराहे पर जा रहे थे। वहां पहुंचते ही रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी गजनेर ले गई। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed