{"_id":"5e3908208ebc3e4b19023ae6","slug":"a-man-committed-suicide-in-jalaun-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: भतीजी की शादी में चाचा का बरातियों से हुआ विवाद, कुएं में कूदकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: भतीजी की शादी में चाचा का बरातियों से हुआ विवाद, कुएं में कूदकर दी जान, मचा कोहराम
Tue, 04 Feb 2020 11:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने कुएं में कूदकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में रिश्ते में भतीजी की शादी में गए चाचा का बरातियों से विवाद हो गया। जिसके बाद चाचा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना रामपुरा थाने के उमरी कस्बे की है।
ऊमरी चौकी अंतर्गत मुहल्ला कंजौसा में सोमवार को संतोष दोहरे की बेटी रंजना की शादी आशीष पुत्र मनीराम दोहरे निवासी लोना के साथ होनी तय हुई थी। बरात रात आठ बजे बाबा राम सेवक स्कूल से लड़की वालों के दरवाजे पहुंची।

इसी दौरान संतोष सिंह के चचेरे भाई की बरातियों से कुछ कहा सुनी हो गई और बात विवाद में बदल गई। बरात पक्ष के लोंगो ने महेंद्र से कुछ ऐसा कह दिया जिससे आवेश में आकर महेंद्र ने पास ही कुएं में छलांग लगा दी।
घर वालों ने ऊमरी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने गांववालों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर रामपुरा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।