{"_id":"67581b0713c892494705f568","slug":"a-langur-got-burnt-after-coming-in-contact-with-ht-line-people-saved-it-forest-department-took-it-to-hospital-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा लंगूर, लोगों ने बचाया…वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा लंगूर, लोगों ने बचाया…वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल
Tue, 10 Dec 2024 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:17 PM IST
सार
Hamirpur News: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एचटी लाइन की चपेट में आकर एक लंगूर बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने उसे बचाया और सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा लंगूर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में छत से छलांग लगाते समय एक लंगूर बंदर पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में प्रजापति मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक लंगूर बंदर छत से छलांग लगाते समय वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उसे देख ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे तारों से हटाया और उसे उठाकर उसे सुरक्षित जगह में बिठाया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी। मुहल्ले के राहुल प्रजापति, अंकुल, अवधेश, भर्री, लल्लू, रिंकू सिंह आदि ने बताया कि कई दिनों से खाने की तलाश में कुछ लंगूर गांव में आ गए हैं, जो खाने-पीने के लिए घरों के आसपास घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
बताया कि बीते शनिवार को भी एक लंगूर करंट से झुलस गया था, जिसे लोगों ने बचा लिया था। मंगलवार को भी लंगूर करंट से झुलस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे वन विभाग की टीम से पहुंचे वनरक्षक भगवानदीन प्रजापति व अर्जुन ने उसका रेस्क्यू कर उसे पशु अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन