फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A huge fire broke out in a crockery warehouse operating in the basement of a residential building

Kanpur News: रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे क्राॅकरी गोदाम में लगी भीषण आग

Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a crockery warehouse operating in the basement of a residential building
परेड ​स्थित आजाद कांप्लेक्स के बेसमेंट मे बने गोदाम मे लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : विभाग
कानपुर। परेड स्थित रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में बने क्रॉकरी गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। बेसमेंट से धुआं उठता देख अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन-फानन बिल्डिंग से बाहर निकलकर दमकल को सूचना दी। रिहायशी इलाके में आग की सूचना पर कर्नलगंज, फजलगंज, मीरपुर समेत अन्य स्टेशनों से पहुंची पांच गाड़ियों ने दो घंटें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


परेड चौराहे के पास पांच मंजिला आजाद काॅम्प्लेक्स में बने फ्लैटों में बीस परिवार रहते हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में परेड निवासी कारोबारी मोहम्मद जाहिद का क्राॅकरी का बड़ा गोदाम है। बुधवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

आनन फानन लोग बिल्डिंग से निकलकर सड़क पर आ गए। इस बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, लाटूश रोड से दो, कर्नलगंज से एक, मीरपुर और फजलगंज से दमकल की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। अपार्टमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रहे गोदाम के संबंध में मालिक और अपार्टमेंट के बिल्डर को नोटिस भेज जवाब मांगा जाएगा। वहीं, कोहना थानाक्षेत्र में भैरोघाट के पास झाड़ियों में आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया। दो फायर स्टेशनों से पहुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

सीएफओ ने बताया कि बेसमेंट में धुआं भरने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी। जवानों ने ब्रीदिंग सेट पहनकर आग बुझाना शुरु किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास की दुकानों और व्यवसायिक कांप्लेक्स में धुआं भरने के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हुई।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed