फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a half million penalty to give the bad food in shatabdi exp

शताब्दी में खराब भोजन देने पर डेढ़ लाख पेनाल्टी

Mon, 05 Jan 2015 03:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 03:10 AM IST
विज्ञापन
a half million penalty to give the bad food in shatabdi exp
शताब्दी कहने को वीआईपी ट्रेन है पर सुविधाओं से ज्यादा इसके बारे में शिकायतों का अंबार है। दोनों ट्रेनों में प्रतिदिन कम से कम 10 शिकायतें खराब भोजन के बारे में दर्ज होती हैं।
विज्ञापन


पिछले चार महीनों में शिकायतों के एवज में रेलवे ने करीब एक लाख पचपन हजार रुपये आरके कैटरर्स से पेनाल्टी वसूल की है।

दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12003/12004) और कानपुर से दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी (12033/12034) वीआईपी ट्रेन है।

शताब्दी में यात्रियों को नाश्ता, भोजन और पानी देने की जिम्मेदारी आरके कैटरर्स को सौंपी गई है। सितंबर से दिसंबर 2014 तक ऐसा कोई भी दिन नहीं रहा जब नाश्ते और खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत यात्रियों ने न दर्ज कराई हो।
विज्ञापन


इस बारे में आरके कैटरर्स के बेस किचन के मैनेजर मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हां यह बात सही है कि खराब भोजन की शिकायतें लगातार यात्रियों से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में चलने वाले मैनेजर खराब खाने की जानकारी नहीं देते हैं। अक्सर शिकायत दर्ज होने पर दिल्ली से पेनाल्टी की जानकारी मिलती है जो हमलोगों को इलाहाबाद मंडल में जमा करानी होती है।


सितंबर से अब तक 1,55,000 रुपये जमा कर चुके है। इसे बारे में अपने उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।    

बोले, जिम्मेदार

समय-समय पर खानपान विभाग भी चेकिंग करता है। खाने के नमूने भी भरे जाते हैं और नमूने गलत आते हैं तो पेनाल्टी भी वसूली जाती है। यदि सुधार नहीं होता है तो निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई होगी।

-नवीनबाबू, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed