{"_id":"6ae3b443cc7ee2c9830a043c","slug":"a-glimpse-of-fashion-was-seen-in-ritambhara-and-a-touch-of-literature-in-akshar-kanpur-news-c-362-1-ka11002-159790-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऋतंभरा में फैशन और अक्षर में दिखी साहित्य की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऋतंभरा में फैशन और अक्षर में दिखी साहित्य की झलक
विज्ञापन
कानपुर। कला और रचनात्मकता के विविध रंग अपने में समेटे अंतराग्नि और साहित्य महोत्सव अक्षर-2026 का बृहस्पतिवार को आईआईटी में शुभारंभ हुआ। पहले दिन ऋतंभरा में फैशन और अक्षर में दिखी साहित्य की झलक दिखी।
चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ए प्रिज्मैटिक रियल्म थीम पर आधारित महोत्सव एक नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 400 से अधिक कॉलेजों के 2500 से अधिक छात्र संगीत, नृत्य, नाटक ,फैशन और साहित्य समेत कई विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें 75 से अधिक प्रतिस्पर्धी और गैरस्पर्धी गतिविधियां होंगी। अंतराग्नि के उद्घाटन सत्र में इनमोबी की ग्लोबल हेड डाॅ. सुबी चतुर्वेदी ने युवाओं को नवाचार और उद्यमशीलता के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
अंतराग्नि के पहले दिन इंडिया इंस्पायर्ड और शाम छह बजे से क्रिसेंट ग्राउंड में इंटरनेशनल कार्निवल आयोजित हुआ। रात में ऑडिटोरियम में आयोजित ऋतंभरा में फैशन शो हुआ। इसमें देशभर से आईं टीमों ने अपने फैशन कलेक्शन पेश किए। बायलर रूम तथा स्केटिंग रिंग में साइलेंट डिस्को ने संगीत और मनोरंजन का अनुभव दिया।
विज्ञापन
अक्षर के उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार किशोर मकवाना ने कहा कि युवाओं में शब्द, साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने की असीम क्षमता है। साहित्य मनुष्य के विचारों तथा संवेदनाओं को गहराई देता है। डाॅ. उपेंद्र पांडेय ने कहा कि डिजिटल माध्यमों और एआई के दौर में भारतीय साहित्य व ज्ञान को सहेजने की जरूरत है। इस मौके पर आईआईटी के प्रो. संतोष मिश्रा, प्रो. अर्क वर्मा व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
आज हाेंगे ये आयोजन
शुक्रवार को वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता जिटरबग, नुक्कड़ नाटक, मंचीय नाटक, कविता पाठ और यूनाइटेड नेशंस मॉडल जैसे इवेंट होंगे। एनिमेशन प्रेमियों के लिए एनिकॉन आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम को बॉलीवुड नाइट भी आयोजित की जाएगी।