फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   a girl committed suicide by hanging herself in her in laws house, after seeing the dead body, the husband also

UP: प्रेम विवाह के बाद सुसराल में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख पति ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

Mon, 18 Dec 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

Banda Crime: मृतका किरण की सास प्रेमवती ने बताया कि किरण ने रोज की तरह सुबह उठकर सानी चारा करने के बाद चूल्हा चौका भी किया था।  मैं घर के काम में व्यस्त थी, इसी बीच मौका पाकर उसने अटारी की धन्नी से फांसी लगा ली।  

विज्ञापन
a girl committed suicide by hanging herself in her in laws house, after seeing the dead body, the husband also
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में हरि ओम निषाद की पत्नी किरण पुत्री रामगोपाल निषाद ने ससुराल में आत्महत्या कर ली। उसने मकान के अंदर अटारी की कड़ी में धोती की रस्सी से फंदा लगाया था। जानकारी पर पति ने अपनी मां प्रेमवती की सहायता से उसको उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किरण (20) का प्रेम विवाह 10 माह पूर्व हरिओम निषाद पुत्र अमर सिंह के साथ हुआ था। खप्टिहा कलां और सांडी गांव के मध्य स्थित पूर्वी माता काली देवी मंदिर पर धूमधाम से रस्में पूरी की गई थीं। किरण दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

मृतका किरण की सास प्रेमवती ने बताया कि किरण ने रोज की तरह सुबह उठकर सानी चारा करने के बाद चूल्हा चौका भी किया था।  मैं घर के काम में व्यस्त थी, इसी बीच मौका पाकर उसने अटारी की धन्नी से फांसी लगा ली।  उधर पत्नी की दशा देखकर पति हरिओम निषाद ने भी किचन में घुसकर फंदा लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फंदा लगते ही मां प्रेमवती और दूसरे नंबर का लड़का सत्येंद्र ने किसी तरह उसकी जान बचाई। मृतका के ससुर अमर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पर चौकी इंचॉर्ज मनोज पांडे फोरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार पैलानी पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed