फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A dumper hit a couple on a bike and dragged them for 20 meters, resulting in the death of the woman.

Kanpur News: बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद डंपर ने 20 मीटर घसीटा, महिला की मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A dumper hit a couple on a bike and dragged them for 20 meters, resulting in the death of the woman.
राजपुर। थाना क्षेत्र के जल्लापुर कुंवरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसके बाद 20 मीटर तक घसीटता हुए ले गया। इससे महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल है। जल्लापुर के पास आए-दिन हादसों में लोगों की जान जाने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

रूरा थानाक्षेत्र के इंदरूख निवासी वेद प्रकाश शनिवार दोपहर बाइक से पत्नी सरोज कुमारी उर्फ गुडडी देवी (40) के साथ रिश्तेदारी में देवराहट थाना क्षेत्र के कल्ला गांव जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब जल्लापुर गांव के पास कुंवरपुर मार्ग पर पहुंचने पर बालू डंपिंग स्थल से बालू लेने जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर करीब 20 मीटर तक महिला को साथ घसीटता ले गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर महिला का बेटा जयंत, बेटी श्रृष्टि, मां मुन्नी देवी, ससुर धनीराम व परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इधर घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर संपर्क मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट बंद होने के बाद डंपिंग स्थल से बालू की बिक्री की जा रही है। यहां बालू लेने आने वाले डंपरों की गति बहुत ज्यादा रहती है। इसके चलते आए-दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार इनपर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मौके पर पहुंची राजपुर व सट्टी थाना पुलिस ने नाराज परिजन को समझाकर शांत करवाया। राजपुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि डंपर बालू लेने के लिए डंपिंग स्थल पर जा रहा था। डंपर की गति अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। नाराज परिजन को शांत करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed