फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A crow got stuck in a high-tension line, causing power outages in 100 villages for eight hours.

Kanpur News: हाईटेंशन लाइन में फंसा कौवा, आठ घंटे ठप रही 100 गांवों की बिजली

Sat, 16 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A crow got stuck in a high-tension line, causing power outages in 100 villages for eight hours.
झींझक। कठिका पारेषण केंद्र से नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक को आने वाली 33 केवी लाइन में कुंतलिया गांव के पास कौवा फंसने से फाॅल्ट हो गया गया। इसके कारण करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रही। शुक्रवार सुबह फाॅल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 12:20 बजे 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से उपकेंद्र से जुड़े मंगलपुर, औरंगाबाद, अकारू, कांशीराम और भोला नगर फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई जिससे मुंडेरा, अकौड़िया, मंगलपुर, औरंगाबाद, चक्केपुरवा, चंदकुरा, गौरी, लगरथा, सुरासी, चिरखिरी, परजनी, मनकापुर, शाहपुर सहित करीब सौ गांवों के साथ झींझक के खानपुर रोड और भोला नगर मोहल्ले में अंधेरा छा गया। रात भर बिजली न रहने से भीषण गर्मी के बीच करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने रात में ही लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर फाॅल्ट का पता लगाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह कुंतलिया गांव के पास तारों में कौवा फंसा मिला। उसे हटाने के बाद सुबह करीब 8:20 बजे फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई पंकज कुशवाहा ने बताया कि 33 केवी लाइन में काैवा फंसने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed