फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A criminal wanted for cow slaughter was arrested in a police encounter, shot below the knee and admitted to ho

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार, घुटने के नीचे लगी गोली...अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Mar 2024 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 09:37 AM IST
सार

Auraiya News: एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी 25 हजार का वांछित था। उस पर गोकशी व गैंगस्टर का मामला दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर सहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
A criminal wanted for cow slaughter was arrested in a police encounter, shot below the knee and admitted to ho
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बाइक से जा रहे गोकशी के वांछित इनामी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने बचाव में फायर किया। गोली गैंगस्टर आरोपी के बाएं पैर के नीचे लगी।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से पूछताछ की। डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया है। गोकशी के आरोपी पुरवा रावत निवासी अनीश उर्फ अनश की थाना पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी थाना क्षेत्र में पूर्व में गोकशी के मामले में 25 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

उस पर पुलिस की ओर से गैंगस्टर की धारा में भी करवाई की थी। शनिवार सुबह लगभग छह बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस भगवंतापुर गांव के पास चेकिंग में लग गई। इस बीच मुखबिर की सूचना के अनुसार, वांछित अनीश बाइक से सहार से बिधूना की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया
जैसे ही उसने पुलिस को देखा, तो उसने अपनी बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस पर पहले से तैयार पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, तो आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। तभी पुलिस की ओर से बचाव में की गई फायरिंग से गोली आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी।

आरोपी घायलावस्था में सैफई रेफर
इस पर आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी सहार में भर्ती कराया। डॉक्टर ने आरोपी को घायलावस्था में सैफई रेफर कर दिया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी 25 हजार का वांछित था। उस पर गोकशी व गैंगस्टर का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed