फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A case has been filed against Pintu Sengar's murder accused Pappu Smart for attempting to grab land.

Kanpur News: पिंटू सेंगर के हत्यारोपी पप्पू स्मार्ट पर जमीन कब्जाने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against Pintu Sengar's murder accused Pappu Smart for attempting to grab land.
कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी व गैंगस्टर मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट के खिलाफ शुक्रवार को जाजमऊ थाने में जमीन कब्जाने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई सीपी के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी मिजाजी लाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वाजिदपुर में उनकी पुस्तैनी जमीन है। राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है। कब्जा करने के लिए से पप्पू स्मार्ट साथी कल्लू चौरसिया, उमर तारिक लारी, मोहम्मद हलीम, मोहम्मद फैसल लारी, आरिफ महबूब और मदन कुमार चौधरी कूटरचित दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस काम में उनके चाचा शिव प्रसाद और सगा भाई कल्लू आरोपियों का साथ दे रहा है। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। जाजमऊ पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया की पप्पू स्मार्ट समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed