फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A bull attacked a woman, her husband also attacked eight months ago, one bull has been sent to a shelter

Kanpur: महिला को सांड ने पटका, आठ माह पहले पति पर किया था हमला, अब तक केवल एक मवेशी को भेजा है आश्रय स्थल

Tue, 13 Aug 2024 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में बीते 20 माह में सांडों ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला किया है, जबकि चार की मौत हो गई थी। अभी तक केवल एक साड़ को पकड़कर पनकी गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया है।

विज्ञापन
A bull attacked a woman, her husband also attacked eight months ago, one bull has been sent to a shelter
सांकेतिकआपस में भिडे़ दो आवारा सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में सांडों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम बिधनू कस्बे में पैदल बाजार जा रही महिला को सांड ने पटक दिया। घायल महिला का हैलट में इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

बिधनू कस्बा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राधेश्याम गुप्ता की पत्नी रंजना (55) रविवार शाम पैदल बाजार जा रही थी। बड़ोदरा ग्रामीण बैंक के पास पीछे से आये सांड ने उन्हें उठाकर हाईवे पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ ने डंडा लेकर सांड को खदेड़ा और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले साल पति को भी पटका था सांड
बीते दिसंबर 2023 में राधेश्याम को भी सांड ने पटक दिया था, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 माह में सांड चार लोगों की जान ले चुके हैं, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सांड के हमले के लोग हो चुके हैं शिकार
बिधनू निवासी होटल संचालक भरतलाल गुप्ता को सांड ने पटक दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी। इसी तरह जनवरी 2023 में हरबसपुर गांव निवासी रामकली की सांड के पटकने से मौत हो गई थी। जून 2023 में बकौली गांव निवासी किसान रामकुमार की सांड के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

पटककर बुरी तरह कर दिया था घायल
इसी तरह 21 मार्च को घाटूखेड़ा गांव में काम की तलाश में जा रहे तेजीपुरवा निवासी मजदूर हरीलाल पासवान की सांड ने सींघ से पेट फाड़कर जान ले ली थी। सांड ने गांव में एक गोवंश और भैंस को पटककर मार डाला था। बीते मई माह में सांड ने होमगार्ड अवधेश पांडेय व पीआरवी सिपाही जितेंद्र सिंह को पटककर घायल कर दिया था।

छुट्टा मवेशी यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। सड़कों पर उनके झुंड दौड़ रहे हैं। जल्द ही छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जाएगा। मवेशी सड़क पर नहीं दिखेंगे।  -आरके निरंजन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed