{"_id":"5b98b208867a557f67733e31","slug":"a-boys-train-stunt-video-in-hardoi-happened-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चलती ट्रेन में स्टंट करते चोर का वीडियो वायरल, ट्रेनों का सामान करता है चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चलती ट्रेन में स्टंट करते चोर का वीडियो वायरल, ट्रेनों का सामान करता है चोरी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में स्टंट करता युवक
यूपी के हरदोई जिले में चलती ट्रेन में एक युवक का स्टंट वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गयी। यहां एक एेसे स्टंट का वीडियो सामने आया है जिसमें जरा सी चूक से जान भी जा सकती थी।
चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंटबाजी का ऐसा वीडियो शायद ही पहले आपने देखा हो। आरपीएफ ने वीडियो देखने के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपनी स्टंटबाजी का वीडियो बनवाकर वायरल करने वाला स्टंटबाज ट्रेनों में सामान चुराने वाला एक चोर है। वीडियो देखते ही आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीडियो में युवक ऐसा स्टंट कर रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Trending Videos
चलती ट्रेन में स्टंट करता युवक
ट्रेन में इस तरह का स्टंट वायरल करने के बाद जब इंस्पेक्टर आरपीएफ योगेश यादव ने इस पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि युवक का नाम अमित कश्यप है। अमित कश्यप शहर कोतवाली हरदोई के मंगलीपुरवा मुहल्ले का रहने वाला है और इसका पेशा ट्रेनों के सामान चोरी करने का है। आरपीएफ को इस युवक की ट्रेन के इंजन से बैटरी चोरी करने के मामले में तलाश थी।