Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 67.50-meter-long arch-shaped bridge will be built for the metro.

Kanpur News: मेट्रो के लिए बनेगा 67.50 मीटर लंबा धनुषाकार पुल

Thu, 05 Nov 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A 67.50-meter-long arch-shaped bridge will be built for the metro.
कानपुर। मेट्रो के कॉरिडोर-2 में बर्रा-7 और बर्रा-8 स्टेशनों के बीच 67.50 मीटर लंबा स्टील का धनुषाकार पुल (ओपन वेब ट्रस गर्डर) बनाया जाएगा। यह पुल हाईवे और उसकी सर्विस लेन के ऊपर से गुजरेगा। इसकी ऊंचाई सड़क से 13.7 मीटर होगी। इसकी खासियत यह है कि हाईवे पार करने के लिए बीच में कोई अतिरिक्त पिलर नहीं बनाना पड़ेगा। इस पुल में स्टील के विभिन्न हिस्सों को धनुषाकार जाली के रूप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इससे संरचना को मजबूती मिलेगी और लंबे स्पैन में भार प्रभावी ढंग से वहन किया जा सकेगा। निर्माण के लिए मौके पर अस्थायी स्टील सपोर्ट स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इसके सहारे गर्डर के हिस्सों को निर्धारित क्रम में तैयार किया जा रहा है। इसके बाद पुश-पुल विधि से गर्डर को निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर मेट्रो पुल के दूसरे हिस्से से जोड़ा जाएगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए यातायात पर न्यूनतम असर पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed