फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 250-bed hospital will be built in CSJMU through PPP model.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में पीपीपी मॉडल से बनेगा 250 बेड का अस्पताल

Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A 250-bed hospital will be built in CSJMU through PPP model.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 250 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मॉडल पर अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सेंटर फॉर एकेडमिक में हुई 72वीं वित्त समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन के बाद सहमति बनी। सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय को एआई-सक्षम परिसर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट भी अनुमोदित किया गया। इसके अलावा खेल कॉम्प्लेक्स को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने का निर्णय भी लिया गया। वित्त वर्ष 2024–25 की ऑडिट बैलेंस शीट को अनुमोदित किया गया और आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 487 करोड़ रुपये आय एवं 459 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान किया गया। इसी वित्तीय वर्ष में 100 बेड क्षमता वाले पुरुष और महिला छात्रावास के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed