{"_id":"66e69c980c4e27d10f0e831f","slug":"a-15-feet-long-python-swallowed-a-live-goat-villagers-trembled-on-seeing-this-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जिंदा बकरी को निगल गया 15 फीट का अजगर, देखकर कांप गए ग्रामीण, बोले- पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जिंदा बकरी को निगल गया 15 फीट का अजगर, देखकर कांप गए ग्रामीण, बोले- पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
Sun, 15 Sep 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:10 PM IST
सार
Kanpur News: पतारा क्षेत्र में अजगर द्वारा बकरी को निगलने की घटना हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने कहा कि पहले भी अजगर द्वारा मवेशियों को जिंदा निगलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : wildlife sos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पतारा क्षेत्र में गड़रियनपुर गांव के धान के खेत में भारी भरकम 15 फीट लंबा चित्तीदार अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर ने बड़ी बकरी को जकड़ कर फंदा कस लिया और बकरी को मुंह की तरफ से निगलने लगा। बकरी के मिमियाने चिल्लाने से धान खेत की निराई कर रहे किसानों का ध्यान बकरी की ओर गया।
विज्ञापन
उन्होंने सामने अजगर को देखा, तो सहम गए। सूचना पाकर गांव से ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और लोग बकरी को रेस्क्यू करने की हिम्मत जुटाते तब तक पूरी बकरी को अजगर निकल गया। इसके बाद अजगर धीरे-धीरे खेतों की तरफ निकल गया। इसके पहले भी भीतरगांव व घाटमपुर इलाके में अजगर द्वारा मवेशियों को जिंदा निगलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन