{"_id":"6aef88b9b9bc294f15069d45","slug":"a-10-crore-patchwork-job-came-apart-within-15-days-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1707174-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 15 दिन में उखड़ गया 10 करोड़ का पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 15 दिन में उखड़ गया 10 करोड़ का पैचवर्क
विज्ञापन
कानपुर। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर कराया गया पैचवर्क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगा है। कालपी रोड, पनकी-कल्याणपुर रोड, चकेरी की डिफेंस कॉलोनी और संजय वन रोड पर मरम्मत के बाद फिर गड्ढे हो गए हैं। कहीं सड़क से पैचवर्क उखड़कर गिट्टी फैल गई है तो कहीं बजरी और गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने पैचवर्क के तरीके और गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति की पोल खुल गई।
पनकी में भाटिया तिराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली कालपी रोड पर पैचवर्क उखड़ने से फिर गड्ढे हो गए हैं। करीब दो महीने पहले सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सड़क का औचक निरीक्षण कर बदहाली पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गड्ढों में पैचवर्क कराया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में उखड़ गया। शनिवार को सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बजरी फैली नजर आई।
पनकी-कल्याणपुर रोड पर पनकी नहर के पास भी मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल हैं। आवास विकास-3 निवासी और छठ पूजा समिति के सदस्य नागेंद्र शाह ने बताया कि यहां सालभर में कई बार गड्ढे भरे जाते हैं, लेकिन पैचवर्क 10 से 15 दिन भी नहीं टिकता। गड्ढों से राहगीर चोटिल होते हैं। आए दिन ई-रिक्शा और ऑटो पलटने की घटनाएं भी होती हैं। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
चकेरी की डिफेंस कॉलोनी में पैचवर्क उखड़ने से सड़क पर गिट्टी और मिट्टी फैल गई है। निवासी सिद्धार्थ वर्मा, कृष यादव और परदेवनपुरवा निवासी आंचल दिवाकर ने बताया कि पिछले महीने मरम्मत के दौरान गड्ढों में तारकोल मिश्रित गिट्टी डालने से पहले धूल-मिट्टी तक साफ नहीं की गई। इसके बाद रोलर भी नहीं चलाया गया। नतीजतन, पैचवर्क उखड़ गया और आवागमन मुश्किल हो गया।
किदवईनगर में विधायक महेश त्रिवेदी के आवास के पास से सोटे बाबा हनुमान मंदिर चौराहे तक संजय वन रोड पर भी पैचवर्क उखड़ने लगा है। करीब दो महीने पहले जल निगम ने यहां सीवर लाइन बिछवाई थी। इसके बाद कराई गई मरम्मत अब जवाब देने लगी है। सड़क पर बजरी फैलने से दोपहिया वाहन सवार फिसलकर जख्मी हो रहे हैं।
कोट
कालपी रोड पर पैचवर्क उखड़ना नहीं चाहिए। त्योहार बाद इसे दिखवाया जाएगा। अन्य सड़कों में जहां भी गड्ढे नजर आएंगे, उन्हें भरवाया जाएगा। -अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी