फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रयागराज में छात्र को जीआरपी सिपाही ने धकेला

प्रयागराज में छात्र को जीआरपी सिपाही ने धकेला

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज एक्सप्रेस से डिप्लोमा इंजीनियर की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी मुफैद खां को जीआरपी सिपाही ने मैथा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से धकेल दिया। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उसे गोरखधाम एक्सप्रेस से कानपुर भेजा गया। परीक्षा के कारण मुफैद के दोस्त दूसरी ट्रेन से रवाना हो गए लेकिन उन्होंने लिखित शिकायत रेलवे की फरियाद पुस्तिका में की है।
विज्ञापन

मंझुई, चंदौली निवासी मुफैद अपने दोस्तों नफीस और शाहिद के साथ रविवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। वे लोग भीड़ के कारण जनरल कोच में नहीं चढ़ पाए तो एस-12 में चढ़ गए। कानपुर से ट्रेन के चलने के बाद जीआरपी सिपाही और टीटीई पहुंचे और टिकट देखने के बाद एक हजार रुपए मांगे। इस पर मुफैद राजी नहीं हुआ। विवाद बढ़ गया तो मैथा स्टेशन पर सिपाही ने राइफल के कुंदे से उसे दरवाजे से ढकेल दिया। मुफैद गिरा तो सिर और पैर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। शाहिद और नफीस नीचे उतरे तो ट्रेन चली गई। परेशान साथियों ने मैथा स्टेशन जाकर एएसएम को सूचना दी। घायलावस्था में उसे गोरखधाम एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद केपीएम रिफर किया गया पर होश आ जाने पर तीनों परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए खातिर मगध एक्सप्रेस से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed