{"_id":"75675","slug":"Kanpur-75675-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर तक मुफ्त पढ़ेंगी 50 गरीब बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर तक मुफ्त पढ़ेंगी 50 गरीब बच्चियां
Kanpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, वैजाग (विशाखापट्टनम) के साथ कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 50 गरीब बच्चियों की इंटर तक की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। स्टेटस क्लब में शनिवार को कोयला मंत्री ने 50 विकलांग बच्चों को ट्राइसाइकिल, 25 कंप्यूटर, 400 स्कूली बैग, पेसिंग बाक्स, टिफिन और पानी की बोतलें बांटीं।
इस मौके पर उन्होंने देश के उद्यमियों और कंपनियों से गरीब प्रतिभाओं की मदद की अपील की। इस मौके पर उन्होंने गरीब मेधावियों के सहयोग का वादा भी किया। वहीं, इस्पात निगम के वाणिज्य निदेशक टीके चांद ने कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम चलाती रहेगी। जरूरत पड़ी तो कैंप लगा ऐसी प्रतिभाओं का शहर में आकलन करके उनको उनकी जरूरत के लिहाज से सहयोग भी किया जाएगा। कोयला मंत्री के प्रतिनिधि अरूण द्विवेदी ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को स्कूली बस्ते भी दिए गए है।
--------------------------------
तय समय पर पूरे होंगे विकास कार्य
कानपुर। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कई दशकों से विकास से वंचित शहर में मूलभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसमें सुधार होगा तो शहर को पुराना औद्योगिक स्वरूप पाने में देर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब चाहे फ्लाईओवरों का मामला हो या फि र ट्रेन चलाने का। हर दिशा में प्रयास होंगे। जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें तय समय पर पूरा कराया जाएगा। जीटी रोड क्रासिंग को टू से फोर लेन करने के कारण देरी हुई है। अब काम प्रगति पर है।