{"_id":"38-207421","slug":"Kanpur-207421-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपासना संग लिया गौ गंगा गौरी रक्षा संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपासना संग लिया गौ गंगा गौरी रक्षा संकल्प
Kanpur
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शक्ति उपासना मंत्रों के साथ रविवार को विकास नगर में धूनी ध्यान केंद्र के 21वें अन्नपूर्णा महायज्ञ में भक्तों ने गौ, गंगा और गौरी रक्षा का संकल्प लिया। आचार्य अमरेश मिश्र के संरक्षण में महायज्ञ के पहले दिन कलश पूजन, मंडप पूजन और शोभायात्रा निकली। 30 नवंबर तक चलने वाले इन कार्यक्रम में विविध अनुष्ठान होंगे।
हवन आहूति के साथ शुरू हुए महायज्ञ में पं हरीशंकर, पं रविशंकर, स्वामी ज्ञान चैतन्य, जय नारायण दीक्षित, धनश्याम, प्रवीण, प्रदीप मिश्र, भूपेंद्र, श्याम जी आनंद, गोपाल त्रिपाठी, रामज सहित 51 आचार्यों द्वारा वेदोच्चारण के साथ अरण्य मंथ द्वारा अग्नि का प्राकट्य कराया गया। वृदांवन से पधारे रामकृष्ण महाराज ने गीता महत्व बताया। कहा कि भागवत गीता जीवन का सार है। महायज्ञ में आयुर्वेदाचार्य डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर लगा। शुभारंभ विधायक सलिल विशनोई ने किया। इस शिविर में डॉ. योगेश द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र भदौरिया, डॉ. रामऔतार की टीम रोजाना भक्तों का नि:शुल्क परीक्षण करेंगे। महायज्ञ में पहले दिन सांसद देवेंद्र सिह भोले, विधायक सलिल विशनोई, विधायक सत्यदेव पचौरी, पार्षद कलमेश त्रिवेदी, केटीएल के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्त, सुरेश भाटिया शामिल हुए। आचार्य अमरेश मिश्र ने कहा कि कन्याभ्रूण हत्या रोकने को, जन कल्याणार्थ, त्रिविध ताप-नाशक प्रकृति प्रकोपों के शमनार्थ 21वां अन्नपूर्णा वैभव लक्ष्मी महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। बताया कि 30 नवंबर तक चलने वाले महायज्ञ में पूजा, पाठ के अलावा ग्रहों की शांति को हवन भी होगा। महायज्ञ में 108 कलश स्थापित किए जाएंगे। 28 नवंबर को सभी मंडलेवश्वर को गाय, गंगा और गौरी की शपथ दिलाई जाएगी। महायज्ञ में सुबह 7 से 12 बजे तक काल सर्प शांति यज्ञ, पितृ दोष, सर्व ग्रह शांति यज्ञ, वैभव लक्ष्मी महायज्ञ और माता अन्नपूर्णा यज्ञ किए जाएंगे। नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का भी आयोजन होगा।
24 को नशा मुक्त समाज के लिए यज्ञ
नशा मुक्त समाज के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी भी शामिल होंगे।
--------------------