फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अब गठबंधन का दौर समाप्त: गहलोत

अब गठबंधन का दौर समाप्त: गहलोत

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि अब गठबंधन का दौर समाप्त हो गया है। महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शिवसेना के एक मात्र मंत्री अनंत गीते को अभी तक न हटाने के सवाल पर कहा कि कई बार राज्य में गठबंधन न होकर केंद्र में होता है। ये बातें उन्होंने एलिम्को में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से हुई बातचीत में कहीं
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में गठबंधन के दल भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे थे। अकाली दल के भी भाजपा पर हमले करने पर कहा कि राजनीतिक दलों में कुछ न कुछ मतभेद होते रहते हैं। भाजपा शासित राज्यों की जीडीपी ग्रोथ, कृषि और विकास दर ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती पर कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिजली कटौती खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के कोयला न देने की बात पर कहा कि यह तो उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत हुई। मेरठ में लव जेहाद के एक मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा विदेश में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को चार फीसदी ब्याज पर कर्ज दिया जाता है। नौकरी लगने के डेढ़ साल बाद उसकी वसूली होती है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक सतीश महाना, सुनील बजाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed