{"_id":"38-201622","slug":"Kanpur-201622-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अनुमति के बिना खुदाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की अनुमति के बिना खुदाई नहीं
Kanpur
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में अब बिना पुलिस की अनुमति के खुदाई नहीं हो सकेगी। खुदाई से ट्रैफिक अराजकता और हादसों के मद्देनजर एसएसपी के. सुनील इमैनुएल ने यह आदेश दिया है। उन्होंने नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम समेत कई अन्य विभागों को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि सड़क खोदने से पहले पुलिस की अनुमति लेना जरूरी है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खुदाई के वक्त यह भी लिखित रूप से बताना होगा कि कितने समय में काम पूरा हो जाएगा। ताकि उस समयावधि तक ट्रैफिक को किसी रास्तों से डायवर्ट करने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन