फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सेना भर्ती मेला आज से 12 अक्तूबर तक

सेना भर्ती मेला आज से 12 अक्तूबर तक

Thu, 03 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 03 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। आर्मी मैदान (कैवनरी ग्राउंड, 76 आर्म्ड रेजीमेंट मेस के सामने) तीन से बारह अक्तूबर तक होने वाली सेना भर्ती की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार को सहायक रिक्रूटमेंट आफीसर कर्नल एस दहिया, एसीएम और डिप्टी एसपी ने मैदान का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। बाद में हर प्वाइंट पर लगे सैन्य अफसरों और जवानों को बैठाकर रिहर्सल कराया। मैदान को चारों और से सील कर दिया गया है। अब यह मैदान गुरुवार को सुबह चार बजे खुलेगा। भर्ती के लिए आने वाले युवकों को पांच बजे से टोकन बांटकर एंट्री दी जाएगी। गुुरुवार को महोबा जिले के युवक भर्ती में शामिल हो सकेेंगे।
विज्ञापन


किस तिथि को किस जिले की भर्ती
-----------------------------
- तीन अक्तूबर महोबा, चार अक्तूबर को कानपुर देहात, पांच अक्तूबर को लखनऊ, छह अक्तूबर को उन्नाव, सात अक्तूबर को कानपुर नगर, आठ अक्तूबर को बांदा, नौ अक्तूबर को फतेहपुर एवं चित्रकूट जिले के केवल सैनिक ट्रेडमैन और दस अक्तूबर को चित्रकूट जिले के अभ्यर्थियों के टेस्ट व चयन कार्यवाही होगी। 11 और 12 अक्तूबर को इन जिलों के चयनित युवकों का मेडिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन

(नोट- सभी शैक्षिक दस्तावेजों की मूल प्रति (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं सनद), पंद्रह पासपोर्ट साजिरंगीन फोटो, सभी दस्तावेजों की दो सेट फोटो प्रति। जाति, निवास और चरित्र प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां लेकर आएं।)
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सफल होने के बाद ही मेडिकल
-------------------------------
- 1600 मीटर की दौड़ 5:40 सेकेंड से 6:10 सेकेंड के बीच पूरी करनी होगी। चिनअप, नौ फुट ऊंची जंप, जिग-जैग बैलेंस में भी पास होना जरूरी।

-------
ये हैं मानदंड
---------------
- सोल्जर क्लर्क, एसकेटी- आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष, लंबाई-162 सेंटीमीटर, वजन-50 किलो, इंटरमीडिएट पचास फीसदी अंक के साथ, इसके अलावा हर विषय में चालीस फीसदी अंक जरूरी

- सोल्जर टेक्निकल- साढ़े 17 से 23 वर्ष, लंबाई-169 सेंटीमीटर, वजन - 50 किलो, इंटरमीडिएट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के साथ

- सोल्जर टेक्निकल,एनए- आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष, लंबाई-169 सेंटीमीटर, वजन-50 किलो, इंटरमीडिएट पचास फीसदी अंक के साथ और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में चालीस फीसदी अंक जरूरी।

- सोल्जर टीडीएन- आयु साढ़े 17 से 23 साल, लंबाई-169 सेंटीमीटर, वजन-50 किलो, कक्षा आठ या हाईस्कूल पास। यदि कक्षा आठ पास है तो टीसी अनिवार्य और उस पर बीएसए के काउंटर हस्ताक्षर

- सोल्जर जीडी- आयु साढ़े 17 से 21 साल, लंबाई-169 सेंटीमीटर, वजन-50 किलो, योग्यता हाईस्कूल पास।


टिप्स- रिटायर्ड कर्नल एपी सिंह
-------------------------------------
- दौड़ की आधी दूरी सामान्य गति से और आधी पूरी क्षमता से पूरी करें
- भर्ती स्थल पर पहुंचने के पहले भोजन न करें, चाय के साथ बिस्किट, फलाहार या फिर ठंडा दूध पिएं
- चौबीस घंटे पहले दौड़, जिग-जैग (छह फीट ऊंचाई के डंडे को पकड़ उसके ऊपर सीने को छह या दस बार ले जाना) की प्रैक्टिस जरूर करें
- वजन बढ़ाने के लिए दो-चार केले से अधिक न खाएं
- मांसाहार भोजन से परहेज करें

---------------------------
ऐसे पहुंचे भर्ती स्थल
--------------------------
- कानपुर रेलवे स्टेशन से भर्ती मैदान की दूरी लगभग तीन किमी. है। घंटाघर और बस अड्डों से तड़के चार बजे से सिटी बसें चलने लगेंगी। ये बसें कटहरीबाग पुल तक जाएंगी। इसके बाद पैदल मैदान तक जाना होगा।

- सेंट्रल स्टेशन के दोनों ओर से आटो और रिक्शे भी जाते हैं। आटो चालक 70 रुपये तो रिक्शेवाला 35-40 रुपये लेगा।
- रामादेवी की ओर से आने वाले युवक दो नंबर अथवा फूलबाग की ओर से आने वाली सिटी बस से पैराशूट तिराहे से उतर पैदल जा सकते हैं। फूलबाग को जाने वाली बसों से कटहरीबाग पुल के नीचे उतरें। वहां से पैदल एक किमी. पैदल या फिर लालबंगला को जाने वाली टेंपो से मैदान के सामने उतर कर जा सकते हैं।
- कल्याणपुर साइड से आने वाले युवक वहां से नरोना चौराहा आएंगे। इसके बाद टेंपो, रिक्शा और आटो से भर्ती मैदान के सामने तक जा सकेंगे।

---------------------
रेलवे और रोडवेज की हेल्पलाइनें
-----------------------------
- जीआरपी- 0512-2327624, 9454404416, आरपीएफ- 0512-2320434, 8546037604, रोडवेज- 9415049751।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed