{"_id":"38-153496","slug":"Kanpur-153496-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए विवि में किसान मेला आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए विवि में किसान मेला आज से
Kanpur
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गुरुवार को किसान मेले में भाग लेने कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आनंद सिंह आएंगे। छह अक्तूबर तक चलने वाले इस मेले में कृषि की उन्नत तकनीकों से संबंधित 150 स्टॉल जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ नौशाद खान ने बताया कि इस बार मेले की थीम एकीकृत कृषि प्रणाली और प्राकृतिक संसाधन रखी गई है। मेले में पशु प्रदर्शनी के दौरान उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के बीज विक्रय केंद्र से गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, राई, सरसों, अलसी और सब्जी की कई प्रजातियों के उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री की जाएगी। इस बार मेले में 454 कुंतल जनक बीज और 3101 कुंतल आधारी बीज की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। मेले में कृषि वैज्ञानिक कृषकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कृषकों को मुफ्त कृषक साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा। पौध और सब्जी के बीजों की बिक्री उद्यान विभाग और अन्य गैर सरकारी प्रतिष्ठानों से की जाएगी। कृषकों में जागरूकता लाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों की ओर से फसलों, बागवानी और पशुपालन में सफल कृषकों की कहानी पेश की जाएगी। मेले में करीब 25 हजार किसानों के आने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन