फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अगस्त क्रांति के शहीदों को किया याद

अगस्त क्रांति के शहीदों को किया याद

Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। अगस्त क्रांति के शहीदों को याद कर लोग गदगद हुए। नानाराव पार्क स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि आजादी के रणबांकुरों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वर्तमान पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जातिवादी और सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन

94 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राम कुमार अवस्थी ने कहा कि आजादी को संजोकर रखने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने पड़ोसी देशों की हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने पर जोर दिया। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रपौत्र श्रेया विद्यार्थी के अलावा स्वतंत्रता सेनानी रामशंकर श्रीवास्तव, धर्मकुमार सिंह गौर, उमाशंकर अवस्थी, हरवंश सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक प्रदीप मिश्रा ने सेनानियों को प्रदेश सरकार से विशेष दर्जा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश दीक्षित, गणेश दीक्षित, राजेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, आदित्य चौबे, मुकेश गौड़, जफर अब्बासी, विशाल शर्मा, राजेंद्र मिश्र, संजय शाह, राजेश वरुण, केके तिवारी, बद्री मिश्र, कमल शुक्ला बेबी, आमोद त्रिपाठी, विनय शुक्ला, संदीप कटारिया, कमलेश दीक्षित, प्रेमप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed