फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   21 तक टेनरी बंद नहीं करेंगे संचालक

21 तक टेनरी बंद नहीं करेंगे संचालक

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश सरकार के फरमान को ठेंगा दिखाते हुए जाजमऊ के सभी टेनरी संचालकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही टेनरियां चालू रखने का फैसला किया है। जाजमऊ स्थित सुल्तान टेनरी में सोमवार को जाजमऊ टेनरी एसोसिएशन, स्मॉल टेनरी एसोसिएशन, यूपी लेदर एसोसिएशन और जाजमऊ विकास मोर्चा की बैठक में यह फैसला लिया गया। एसोसिएशनों ने कहा है कि वे 21 फरवरी तक टेनरियां नहीं बंद करेंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 22 फरवरी से टेनरी बंद कर देंगे। टेनरी मालिकों ने 21 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का भी फैसला लिया है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने कहा कि कोई भी शासन से ऊपर नहीं है। अगर प्रदेश सरकार के आदेश का उल्लंघन किया गया तो जिला प्रशासन टेनरियों पर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही टेनरियों को राज्य सरकार के आदेश से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

टेनरी एसोसिएशनों की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन की कोई टीम टेनरियों की जांच करती है तो उसे पहले एसोसिएशन से इजाजत लेनी होगी। बैठक में सांसद राजाराम पाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाएंगे। चमड़ा उद्योग संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि विरोध स्वरूप 20 फरवरी को घरों में काले झंडे लगाएंगे और हाथों में काली पट्टियां भी बांधेंगे। मीटिंग में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी और एडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में स्मॉल टेनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हफीर्जुहमान, उपाध्यक्ष महमूद आलम शम्सी, फिरोज आलम, उत्तर प्रदेश लेदर एसोसिएशन के मोईन लारी, रिजवान उल्ला, शहर काजी आलम रजा नूरी, नायब शहर काजी मौलाना ओसामा, हशीब अख्तर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स:
हम लिखित समझौते के आधार पर टेनरियां चालू रखेंगे। अगर जिला प्रशासन के पास टेनरी की बंदी से जुड़ा कोई नया शासनादेश आया है तो वह हमें लिखित में दिया जाए, हम खुद टेनरी बंद कर देंगे।
- नैय्यर जमाल, महासचिव, स्मॉल टेनरी एसोसिएशन

- मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
एमपी अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed