फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष ने ठोक के ताल:

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ठोक के ताल:

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने गैस किल्लत के खिलाफ अभियान छेड़कर अपनी अध्यक्षी की पारी की शुरुआत का एलान किया है। गुरुवार को मैथानी ने बताया कि गैस किल्लत से हर घर परेशान है। 25 से 31 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में गैस से संबंधित समस्याओं का एकत्रीकरण करेंगे।1 फरवरी को सारा ब्योरा इकट्ठा होगा और 2 फरवरी को अधिकारियों में संवेदनहीनता और गैस एजेंसियों की अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी नवीन मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत से जनता की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। कालाबाजारी हो रही है। अधिकारी लोगों की समस्या को सुन नहीं रहे हैं। शिकायती पत्रों को बट्टे खाता में डाल दिया जाता है। नई कार्यकारिणी के गठन के संबंध में मैथानी ने कहा कि वार्डों और मंडलों के अध्यक्ष जिन लोगों का नाम सुझाएंगे, उसी पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में वार्ड और मंडल अध्यक्षों से साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी 15 फरवरी तक घोषित कर दी जाएगी। इस मरतबा 91 सदस्यीय कार्यकारिणी होगी। इसमें 33 फीसदी महिलाएं होंगी। ऐसे लोगों को पदाधिकारी बनाया जाएगा जो अपना पूरा समय संगठन को दे सकें। ‘प्रवासी’ की तरह काम करें। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी मजबूत होगी और आंदोलन सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed