फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भर्ती की नई व्यवस्था

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भर्ती की नई व्यवस्था

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
संजय त्रिपाठी
विज्ञापन

कानपुर। देश भर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भर्तियों में खामियां दूर करने के लिए नागपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री रिक्रूटमेंट बोर्ड की स्थापना की गई है। इस बोर्ड की स्थापना से देश की सभी ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भर्तियों का तरीका बदल जाएगा। अब फैक्ट्रियां रिक्रूटमेंट बोर्ड को पत्र भेजकर अपनी रिक्वायरमेंट (आवश्यकता) बताएंगी। बोर्ड ही पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न करके उन्हें मैनपावर (कर्मचारी) उपलब्ध कराएगा। इसमें निजी प्लेसमेंट एजेंसियों की भी सहायता ली जाएगी।
हाल ही में कानपुर की पैराशूट फैक्ट्री और स्माल आर्म्स फैक्ट्री में तमाम पदों पर भर्तियां की जा रही थीं। भर्ती के अंतिम चरण से पहले ही भ्रष्टाचार का आरोप लग गया और कुछ असंतुष्ट लोग कोर्ट जा पहुंचे। इससे भर्तियां बीच में ही अटक गईं। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और क्लीन बनाने के उद्देश्य से नागपुर के अंबाझरी में ऑर्डनेंस फैक्ट्री रिक्रूटमेंट बोर्ड की स्थापना की गई है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के चेयरमैन एसके बेरी ने गुरुवार को बताया कि रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। श्री बेरी के मुताबिक सभी ऑर्डनेंस फैक्ट्री के विभिन्न विभागों में होने वाले कार्यों से संबंधित विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के लिए निजी प्लेसमेंट एजेंसियों की भी सहायता ली जाएगी। यह व्यवस्था लागू होने के बाद फैक्ट्रियों में अलग-अलग होने वाली भर्तियां नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में सभी आयुध फैक्ट्रियां अपने यहां आवश्यक मैनपावर की मांग ऑर्डनेंस फैक्ट्री रिक्रूटमेंट बोर्ड से करेंगी। मांग के आधार पर बोर्ड अपने स्तर से नियुक्तियां करेगा।
विज्ञापन



इनसेट
‘इंटरैक्टिव व्वाइस रिस्पांस’ देगा अभ्यर्थियों को जवाब
कानपुर। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के सवाल-जिज्ञासाएं सुलझाने के लिए बोर्ड ‘इंटरैक्टिव व्वाइस रिस्पांस सिस्टम’ लगाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह एक प्रकार का कॉल सेंटर होगा, जिसमें एक्जिक्यूटिव तैनात होंगे। इस कॉल सेंटर का एक खास नंबर होगा, जिस पर फोन करके भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed