{"_id":"38-113432","slug":"Kanpur-113432-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदेश्वर मंदिर में बदला आरती का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदेश्वर मंदिर में बदला आरती का समय
Kanpur
Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राहुल शुक्ला
कानपुर। परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में आरती का समय बदल दिया गया है। मंदिर प्रांगण में बोर्ड लगाकर भक्तों को संशोधित समय की जानकारी दी जा रही है। मंदिर में वाहनों के प्रवेश पर भी लगाम कसेगी। अब मंदिर परिसर में रहने वालों के लोगों के वाहन पास बनेंगे। जिसमें उनकी फोटो भी लगेगी। इनके अलावा कोई अन्य वाहन मंदिर प्रांगण में प्रवेश नहीं पा सकेगा।
परमट मंदिर के महंत रमेश पुरी (श्री पंचदश जूना अखाड़ा समिति) ने बताया कि जिला प्रशासन, मंदिर समिति और भक्तों के साथ बैठक में आरती का समय, मंदिर प्रांगण में वाहनों का प्रवेश, आवारा मवेशियों और मंदिर कर्मचारियों के वेतन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आरती का नया समय तय कर दिया गया। कर्मचारियों के वेतन के मामले पर अब जूना अखाड़ा समिति में चर्चा की जाएगी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि आनंदेश्वर मंदिर में रोजाना 50 हजार भक्त भोले भंडारी के दर्शन करने आते हैं। सोमवार और प्रदोष के दिन यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है। इसके मद्देनजर तय किया गया है कि वाहनों का प्रवेश परमट चौकी से आगे नहीं होने दिया जाएगा और आवारा मवेशियों को पकड़कर नगर निगम को सौंपा जाएगा। माह के अंत तक मंदिर प्रांगण में रहने वाले लोगों के वाहनों के पास बनाए जाएंगे।
ये है आरती का समय
--------------
मंगला आरती- सुबह 5 से 5.30 बजे तक। इसमें मंदिर के कर्मचारी व महंत रमेश पुरी उपस्थित होंगे।
भोग आरती-दोपहर 12 से 1.30 बजे तक। इसमें पुजारी व समिति के सदस्य रामानंद जी उपस्थित रहेंगे।
भोेग आरती (शाम को)-रात 7.30 से 9.00 बजे तक। इसमें पुजारी व रामानंद गिरि उपस्थित होंगे।
शयन आरती-रात 11.30 बजे होगी। मंदिर के पुजारी और कर्मचारी उपस्थित होंगे।
(शृंगार के दिनों में शाम की भोग आरती शाम 5.45 से रात 7.15 बजे तक होगी। इसके बाद भक्त बाहर से बाबा के दर्शन करेंगे और अगले दिन मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खुलेंगे)