फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9th student commits suicide under suspicious condition in Kanpur

Kanpur Suicide Case: नौंवी की छात्रा ने की आत्महत्या, किसी युवक से 35 मिनट मोबाइल पर हुई थी बात

Mon, 19 Sep 2022 12:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 19 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नौवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले किसी युवक से छात्रा की 35 मिनट मोबाइल पर बात हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन
9th student commits suicide under suspicious condition in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर के लखनपुर निवासी रामबाबू गुप्ता घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी इलाके के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। नंदनी ने शनिवार रात पड़ोस में रहने वाली मेडिकल छात्रा के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रात में जब छात्रा लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद था।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं, छात्रा के परिजनों ने मेडिकल छात्रा व उसके दो मित्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। रामबाबू ने बताया कि नंदनी पढ़ाई के साथ-साथ पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाली मेडिकल छात्रा के घर काम करती थी।
विज्ञापन

नंदनी अक्सर उसके कमरे में ही रात में रुक जाती थी। शनिवार रात मेडिकल छात्रा नंदनी को अपने कमरे में रोककर दोस्तों के साथ पार्टी करने बाहर चली गई थी। रात करीब दो बजे पार्टी से लौटी और गेट खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिस पर उसने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 मिनट हुई थी किसी युवक से बात
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। छात्रा के पास से मिले मोबाइल से पता चला कि नंदनी ने खुदकुशी करने से पूर्व करीब 35 मिनट तक किसी युवक से बात की थी।

परिजनों ने मेडिकल छात्रा और दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने मेडिकल छात्रा व उसके दो साथियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को लखनपुर में रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल छात्रा व उसके साथी नंदनी से गलत कार्य करवाते थे और उसकी हत्या कर दी।

कल्याणपुर पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed