फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क पार कर रहे अधेड़ को डंपर ने रौंदा

सड़क पार कर रहे अधेड़ को डंपर ने रौंदा

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे अधेड़ को डंपर ने रौंदा
पतारा (घाटमपुर)। पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में बुधवार की सुबह डंपर ने रोड पार कर रहे अधेड़ को रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी, घाटमपुर ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल (कानपुर) में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक कुमार कुरील (50) बसपा के पूर्व जिला सचिव थे। उनकी गांव में रोड किनारे परचून की दुकान है। बुधवार की सुबह दुकान से वापस घर जा रहे थे। रोड पार करते समय डंपर ने रौंद दिया। गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। डंपर का पीछा करके लोगों ने पुलिस चौकी घाटमपुर के पास चालक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुरील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर चालक को हिरासत में लिया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एक अन्य हादसे में बीती 21 जून को धरमपुर बंबे के पास हादसे में बाइक सवार सूरज (23) निवासी परौली (घाटमपुर) की बीते मंगलवार की देररात इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना वाले दिन सूरज बाइक से गांव लौट रहा था। धरमपुर बंबा के पास ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे के कानपुर रोड पर हुए एक अन्य हादसे में बीते मंगलवार की देर शाम निबियाखेड़ा (सजेती) निवासी काजिम (40) बाइक समेत खड्ड में जा गिरा। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। हादसा कानपुर रोड पर बनी पानी टंकी के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed